बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शिमला:शोघी में पिकअप से नाै ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार, दोनों को चार दिन का पुलिस रिमांड – Shimla: Nine Grams Of ‘chitta Seized From A Pickup Vehicle In Shoghi; Two Youths Arrested
शिमला

शिमला:शोघी में पिकअप से नाै ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार, दोनों को चार दिन का पुलिस रिमांड – Shimla: Nine Grams Of ‘chitta Seized From A Pickup Vehicle In Shoghi; Two Youths Arrested

November 18, 2026


Shimla: Nine grams of 'chitta seized from a pickup vehicle in Shoghi; two youths arrested

चिट्टा(फाइल)।
– फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शिमला जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच बरामद हुआ। इसमें करीब 9 ग्राम चिट्टा पाया गया।

पुलिस ने मामले में संजौली निवासी 30 वर्षीय साहिल सूद और कोटी निवासी 25 वर्षीय साहिल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में 15 नवंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X