रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में आतंकी हमले की साजिश नाकाम:केसीएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़, बरामद हुए हैंड ग्रेनेड; दो आरोपी गिरफ्तार – Two Suspects Arrested In Amritsar With A Hand Grenade
अमृतसर

पंजाब में आतंकी हमले की साजिश नाकाम:केसीएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़, बरामद हुए हैंड ग्रेनेड; दो आरोपी गिरफ्तार – Two Suspects Arrested In Amritsar With A Hand Grenade

November 29, 2026


Two suspects arrested in Amritsar with a hand grenade

अमृतसर में हैंड ग्रेनेड बरामद
ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर आईएसआई समर्थित खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त अभियान में दो प्रमुख आरोपियों को शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) से गिरफ्तार किया गया है।

चार हैंड ग्रेनेड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकियों के कब्जे से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। इस बरामदगी से एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है।

विदेशी हैंडलर्स चला रहे थे मॉड्यूल 

प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर यह विस्फोटक सामग्री और हथियार हासिल किए थे। यह सामग्री शहीद भगत सिंह नगर के बहराम के पास एक स्थान से प्राप्त की गई थी। यह मॉड्यूल विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस कर रही जांच 

इस मामले में अमृतसर के थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे आतंकी नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ उनके संपर्कों का पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X