पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज – Latest And Breaking News Today In Hindi Live 28 November 2026
09:56 AM, 28-Nov-2026
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस से अकाली दल तक, अगली पीढ़ी को राजनीति में उतारने की होड़

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी सहित सभी प्रमुख दलों में नेता अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। और पढ़ें
09:55 AM, 28-Nov-2026
नमो घाट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे संगमम का शुभारंभ
नमो घाट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे संगमम का शुभारंभ और पढ़ें
09:53 AM, 28-Nov-2026
भारत-कनाडा के बीच व्यापार दोगुना करने की तैयारी: 2030 तक 70 अरब डॉलर का लक्ष्य; दिसंबर में पीएम मोदी का दौरा

भारत और कनाडा 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार 70 अरब डॉलर से अधिक करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इसके लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत तेज है। दिसंबर में पीएम मोदी का कनाडा दौरा भी प्रस्तावित है। क्या यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देगा? आइए, जानते हैं… और पढ़ें
09:53 AM, 28-Nov-2026
आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2026: कल जारी होगी परीक्षा शहर की पर्ची, 6 दिसंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग 29 नवंबर 2026 को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की परीक्षा शहर पर्ची जारी करेगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले पहुंचना जरूरी होगा।
और पढ़ें
09:53 AM, 28-Nov-2026
मुरादाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत

छजलैट थानाक्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रोडवेज की बस और गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। और पढ़ें
09:53 AM, 28-Nov-2026
झारखंड में बढ़ी ठिठुरन: लातेहार-गुमला में 7 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; पांच दिन बारिश के आसार नहीं

झारखंड में ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लातेहार और गुमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। रांची में सुबह कोहरा छाएगा, जबकि अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
और पढ़ें
09:49 AM, 28-Nov-2026
वीवीआईपी सुरक्षा पर फोकस: उपराष्ट्रपति-सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

वाराणसी में शनिवार को वीवीआईपी रूट की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने फोर्स को विशेष निर्देश दिएहैं। उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। और पढ़ें
09:48 AM, 28-Nov-2026
ग्वालियर: 12 लाख के सेब हड़पने की साजिश का खुलासा, हादसे और लूट की झूठी कहानी रची; दो गिरफ्तार

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये के सेब हड़पने की साजिश का खुलासा किया है। आरोप है कि ट्रक चालक और मालिक ने मिलकर सड़क हादसे और सेब की लूट की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुरैना जिले के सरायछोला स्थित गोदाम से सेब की 800 पेटियां बरामद की हैं। बरामद माल कानूनी प्रक्रिया के बाद कारोबारी को सौंप दिया गया। और पढ़ें
09:47 AM, 28-Nov-2026
बिलासपुर: मेडिकल की पीजी सीट के नाम पर डॉक्टरों से 2.75 करोड़ की ठगी, फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमा भी दिए

बिलासपुर में NEET-PG के जरिए मेडिकल कॉलेज में MD सीट दिलाने का झांसा देकर दो डॉक्टरों से 2.75 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। और पढ़ें
09:45 AM, 28-Nov-2026
यूपी: परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी पर योगी ने जताया आभार, बोले- 2029 से लागू होगा महिला आरक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। प्रस्तावित सीट वृद्धि से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में प्रगति होगी। और पढ़ें
