रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:दीपों की आभा से जगमग हुआ गंगाघाट – The Ganga Ghat Became Illuminated By The Glow Of Lamps
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:दीपों की आभा से जगमग हुआ गंगाघाट – The Ganga Ghat Became Illuminated By The Glow Of Lamps

November 25, 2026


The Ganga ghat became illuminated by the glow of lamps.

मां बेल्हा देवी धाम में कार्तिक पू​णिमा पर दीप जलाते श्रद्धालु। मंदिर पुजारी

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को कालाकांकर स्थित राजभवन गंगा घाट पर भव्य दीपदान महोत्सव आयोजित किया गया। पूर्व सांसद रत्ना सिंह की ओर से आयोजित महोत्सव में 51 हजार दीप जलाए गए। दीपों की आभा से घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा की।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रवाहित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भजन, लोकगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर डीएम अभिषेक पांडेय, पूर्व सांसद रत्ना सिंह, सिंधुजा मिश्रा, सुमित सिंह, प्रमोद पांडेय, अनूप सिंह, मनीष सिंह और रवि जायसवाल मौजूद रहे। वहीं, मां बेल्हा देवी धाम में भी कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया।

मां बेल्हा देवी धाम में कार्तिक पूणिमा पर दीप जलाते श्रद्धालु। मंदिर पुजारी

मां बेल्हा देवी धाम में कार्तिक पूणिमा पर दीप जलाते श्रद्धालु। मंदिर पुजारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X