रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नेहरू ने विश्व पटल पर बनाई भारत की पहचान :महेश – Nehru Established India’s Identity On The Global Stage: Mahesh
फ़तेहपुर

नेहरू ने विश्व पटल पर बनाई भारत की पहचान :महेश – Nehru Established India’s Identity On The Global Stage: Mahesh

November 15, 2026


Nehru established India's identity on the global stage: Mahesh

फोटो-18-फतेहपुर:- ज्वालागंज ​स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंति के दौरान

फतेहपुर। शहर के कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और देश के विकास में नेहरू के योगदान को याद किया।

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नेहरू केवल देश के ही नहीं, बल्कि विश्व के प्रतिष्ठित नेताओं में से थे। उनके व्यक्तित्व और योगदान का पूरी दुनिया सम्मान करती है।

शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने बताया कि नेहरू ने विश्व पटल पर भारत की पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सपना देश को तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टि से मजबूत बनाकर विश्व में अग्रणी स्थान दिलाना था।

इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, देवी प्रकाश दुबे, राजू लोधी, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, चौधरी मोइन राइन, इशरत खान और नजमी कमर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

फोटो-18-फतेहपुर:- ज्वालागंज स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंति के दौरान

फोटो-18-फतेहपुर:- ज्वालागंज स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंति के दौरान

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X