रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महासमुंद:बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम सील, बिना डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हो रहे थे ऑपरेशन – Mahasamund Anchal Nursing Home Sealed Without License
महासमुंद

महासमुंद:बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम सील, बिना डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हो रहे थे ऑपरेशन – Mahasamund Anchal Nursing Home Sealed Without License

November 24, 2026


mahasamund anchal nursing home sealed without license

नर्सिंग होम सील

विस्तार

महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के संचालित आंचल नर्सिंग होम को नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर नर्सिंग होम एक्ट के निरीक्षण दल द्वारा उक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था।

जांच के दौरान निरीक्षण दल ने पाया कि अस्पताल के भीतर एक मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था और एक नसबंदी की मरीज भर्ती थी। निरीक्षण के समय अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ वहां उपस्थित था।

बिना वैध लाइसेंस चल रहा था अस्पताल

जांच दल द्वारा दस्तावेज की मांग किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन कोई भी वैध पंजीयन अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर पूछताछ के दौरान प्रबंधन ने यह बात स्वीकार की कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के पिछले आठ माह से ओपीडी का संचालन कर रहे थे। इसके साथ ही पिछले चार माह से मरीजों को भर्ती करके उनके ऑपरेशन और उपचार का कार्य भी किया जा रहा था।

कारण बताओ नोटिस के बाद कार्रवाई

निरीक्षण दल ने घटना की पूरी जांच और पालन प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आंचल नर्सिंग होम को सील बंद करने की कार्रवाई पूरी की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X