रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुलायम सिंह ने राजनीति में कायम की थी शालीनता की मिसाल :द्विजेंद्र मिश्र – Mulayam Singh Set An Example Of Decency In Politics: Dwijendra Mishra
बलिया

मुलायम सिंह ने राजनीति में कायम की थी शालीनता की मिसाल :द्विजेंद्र मिश्र – Mulayam Singh Set An Example Of Decency In Politics: Dwijendra Mishra

November 23, 2026


Mulayam Singh set an example of decency in politics: Dwijendra Mishra

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते सपा
– फोटो : 1

बलिया। अधिवक्ता नगर स्थित समाजवादी निवास परिसर में शनिवार को समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोहिया संस्थान और लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी चिंतक एवं लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि किसान परिवार में जन्म लेकर मुलायम सिंह यादव ने भारतीय राजनीति के शिखर तक का सफर तय किया। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया। मुलायम सिंह यादव की विशेषता थी कि उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर कभी अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने राजनीति में शालीनता की मिसाल कायम की थी ।

आज की राजनीति में सक्रिय लोगों और सत्ता के शिखर पर बैठे नेताओं को उनके व्यक्तित्व और व्यवहार से सीख लेने की जरूरत है। तभी लोकतंत्र में शुचिता और राजनीतिक मर्यादा कायम रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रिश्तों को निभाने के मामले में मुलायम सिंह यादव का कोई सानी नहीं था। उनके जैसा संबंधों को सम्मान देने वाला व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलता है। गोष्ठी में अजय बहादुर सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ल, कमांतक पांडेय, राजऋषि सिंह, शाहिद अली खां, अशोक राय और नरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X