शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:नई कार और 120 की रफ्तार से दौड़े, दो किमी आगे काल ने घेरा…दो सगे और तीसरे मौसेरे भाई की ऐसे हुई मौत – Death Was Waiting Just 2 Km Ahead: New Car, 120 Kmph Speed And A Tragic Final Journey
आगरा

यूपी:नई कार और 120 की रफ्तार से दौड़े, दो किमी आगे काल ने घेरा…दो सगे और तीसरे मौसेरे भाई की ऐसे हुई मौत – Death Was Waiting Just 2 Km Ahead: New Car, 120 Kmph Speed And A Tragic Final Journey

November 11, 2026


Death Was Waiting Just 2 Km Ahead: New Car, 120 Kmph Speed and a Tragic Final Journey

मृतकों के फाइल फोटो

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को हुए हादसे में शिकार हुई कार मोहित और गोविंद दोनों भाइयों ने करीब 10 दिन पहले ही नई खरीदी थी। वह उस कार से त्योहार पर बिधूना के पटना गांव स्थित पैतृक गांव व चौबिया के लोकपुरा गांव घूमने जाने के लिए निकले थे।

मोहित और गोविंद का परिवार कुछ साल पहले आगरा में शिफ्ट हो गया था। दोनों भाई आगरा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। त्योहार मंगलवार को गांव और चौबिया थाना क्षेत्र के लोकपुरा गांव रिश्तेदारी में जाने का मन बनाया था। इसे लेकर वह सुबह आगरा से निकल आए थे। उनके साथ परिवार के चार अन्य सदस्य भी थे।

एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि सभी चौपला कट से उतरकर पहले लोकपुरा गांव जाना चाह रहे थे, फिर अचानक मन बदल गया और लौटते में आने की बात सोचकर सीधे बिधूना के लिए निकल रहे थे।

इस बीच चौपला से लगभग दो किमी आगे ही वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के वक्त स्पीड लगभग 120 किमी प्रति घंटे बताई गई है। प्रथम दृष्टया झपकी की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। फिलहाल आगे जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X