रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:पानीपत से घर लौट रहे युवक की मौत, होटल के पास मिट्टी से सनी मिली लाश; पिता बोले- बेटे की हत्या हुई – Up: Youth Returning Home From Panipat Found Dead; Body, Covered In Soil, Discovered Near A Hotel—father Allege
सीतापुर

November 22, 2026

UP: Youth returning home from Panipat found dead; body, covered in soil, discovered near a hotel—father allege

युवक की मिली लाश।
– फोटो : संवाद एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत से निजी बस में सवार होकर घर लौट रहे 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिला। युवक का शव बाबा होटल के पास मिट्टी से सना हुआ पड़ा था। हाईवे एंबुलेंस की मदद से उसे सीतापुर जिले के महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी निवासी परवेज अहमद (20) पुत्र शकील अहमद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, परवेज हरियाणा के पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था। घर में भतीजे की शादी होने के चलते वह पानीपत की पीपल मंडी से निजी बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X