रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रेवाड़ी:कीकर के पेड़ में करंट आने से महिला और कटड़ी की मौत, तड़पता देख बचाने दौड़ी थी मालकिन – Woman And A Buffalo Calf Died After Coming Into Contact With An Electrified Kikar Tree In Rewari
रेवाड़ी

रेवाड़ी:कीकर के पेड़ में करंट आने से महिला और कटड़ी की मौत, तड़पता देख बचाने दौड़ी थी मालकिन – Woman And A Buffalo Calf Died After Coming Into Contact With An Electrified Kikar Tree In Rewari

November 27, 2026


woman and a buffalo calf died after coming into contact with an electrified Kikar tree In Rewari

मौके की तस्वीर

विस्तार

गांव इब्राहिमपुर में खेत में खड़े कीकर के पेड़ में करंट आने से प्रियंका और उसकी कटड़ी की मौत हो गई। कटड़ी पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। अचानक पेड़ में करंट प्रवाहित होने से कटड़ी उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कटड़ी को तड़पता देखकर उसकी मालकिन उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ही घटना में महिला और पशु की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

गांव इब्राहिमपुर निवासी राजेश कुमार अपने परिवार के साथ खेतों में रहता है। परिवार ने खेत में खड़े कीकर के पेड़ के नीचे अपनी कटड़ी को बांध रखा था। अचानक पेड़ में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से कटड़ी तड़पने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। कटड़ी की हालत देखकर राजेश कुमार की पत्नी उसे बचाने के लिए तुरंत पेड़ के पास पहुंची, लेकिन उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा। महिला को करंट लगते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे रेवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में मातम छा गया। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X