रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रोहतक चौहरा हत्याकांड:रात 12:50 बजे होटल में फायरिंग से लेकर चार की मौत तक; सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम – Complete Sequence Of Events Of The Rohtak Quadruple Murder Case
रोहतक

रोहतक चौहरा हत्याकांड:रात 12:50 बजे होटल में फायरिंग से लेकर चार की मौत तक; सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम – Complete Sequence Of Events Of The Rohtak Quadruple Murder Case

November 27, 2026


Complete sequence of events of the Rohtak quadruple murder case

रोहतक हत्याकांड

विस्तार

दिल्ली रोड पर खरावड़ बाईपास स्थित मिलन होटल में बुधवार रात हुए चौहरे हत्याकांड में मारे गए झज्जर जिले के डीघल निवासी विनित (22), रिंकू (28) व यश उर्फ गज्जू (22) पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों अंकित उर्फ बाबा के छोटे भाई सन्नी रिटौलिया के दोस्त थे। यही दोस्ती हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग को खटक गई।

सोशल मीडिया पर भाऊ गैंग के नाम से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि यह रोहित बजरंग व सोनू डीघल की मौत का बदला है। पुलिस ने अभी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। एसपी गौरव राजपुरोहित का कहना है कि पोस्ट किसने व कहां से डाली, इसकी जांच कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X