रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

शब्द साधना से मिलता है आत्मिक आनंद :ज्ञाननाथ – Spiritual Bliss Is Obtained Through Shabd Sadhana: Gyannath

November 25, 2026


अंबाला। निराकारी जागृति मिशन के स्थापना दिवस पर महात्मा एम लाल की रहनुमाई में दो दिवसीय संत सम्मेलन संपन्न हुआ। ज्ञान ज्योति सरस्वती ने कार्यक्रम का संचालन किया। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व बिहार समेत कई राज्यों से संत-महापुरुष और श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज का स्वागत हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा एक शब्द है और चेतन आकाश ही शब्द ब्रह्मा है। सृष्टि के कण-कण में व्याप्त ईश्वरीय ध्वनि को ध्यान में सुनना ही असली भजन है। उन्होंने बताया कि जहां द्वंद्व है, वहां आत्मिक आनंद नहीं मिल सकता। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X