शहडोल:धान खरीदी के लिए आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 1 दिसंबर से 59 केंद्रों पर होगी खरीद, 33 हजार किसान पंजीकृत – Shahdol: Paddy Procurement Slot Booking Begins November 25, Purchase To Start At 59 Centres On December 1

फाइल फोटो
November 25, 2026

फाइल फोटो
जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग आज यानी 25 नवंबर से शुरू हो जाएगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी उपार्जन केंद्र, ऑनलाइन सेंटर या कियोस्क के माध्यम से स्लॉट बुक करा सकेंगे। जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्लॉट बुकिंग अनिवार्य किए जाने से खरीदी केंद्रों पर एक साथ किसानों की भीड़ जुटने और अव्यवस्था की स्थिति से बचने की उम्मीद है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इस खरीफ सीजन में जिले के 53 हजार 242.25 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बोवनी हुई है। समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए जिले के 33 हजार 371 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन ने सभी पंजीकृत किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य भी पूरा कर लिया है।
ये भी पढ़ें: शादी की थाली पर फूड इंस्पेक्टर की नजर: भोपाल के मैरिज गार्डनों में औचक जांच, एक्सपायरी सामान मिला तो कार्रवाई
59 केंद्रों पर होगी खरीदी
धान खरीदी की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इस वर्ष जिले में करीब 59 उपार्जन केंद्र बनाए जा रहे हैं। किसान 25 नवंबर से अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी की तारीख और केंद्र का स्लॉट बुक कर सकेंगे। निर्धारित तारीख और केंद्र पर स्लॉट मिलने के बाद ही किसान धान लेकर पहुंच सकेंगे। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में आंशिक फेरबदल की व्यवस्था भी रखी गई है।
भंडारण के लिए बनाए जाएंगे अस्थायी कैंप
पिछले वर्ष मिलरों की लेटलतीफी और भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण सरकारी ओपन कैंप से धान का उठाव नहीं हो पाया था। इससे भंडारण की समस्या सामने आई थी। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। नई फसल को सुरक्षित रखने के लिए ब्यौहारी, बुढ़ार और जयसिंहनगर तहसीलों में अस्थायी कैंप तैयार किए जाएंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी प्रभारी भागीरथी लहरे के अनुसार धान खरीदी से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को खरीदी केंद्रों पर किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
November 28, 2026
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर विस्तार बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते […]
November 28, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों […]
November 27, 2026
बैठक में मौजूद अधिकारी विस्तार जिले में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और बच्चों के नियमित टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीयन और बच्चों को पेंटावैलेंट-1 टीका लगाने की उपलब्धि कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]
