रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सनरूफ, 6 एयरबैग और ADAS! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर SUV; कीमत मात्र ₹13.69 लाख से शुरू
ऑटो

सनरूफ, 6 एयरबैग और ADAS! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर SUV; कीमत मात्र ₹13.69 लाख से शुरू

November 24, 2026


होमफोटोऑटोकार

ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर SUV; कीमत मात्र ₹13.69 लाख से शुरू

Last Updated:

इंडियन मार्केट में बड़ी SUVs का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. अक्टूबर 2026 की बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो-N ने एक बार फिर नंबर-1 का ताज अपने नाम किया. वहीं, XUV7XO और नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S ने भी टॉप-3 में जगह बनाई. टोयोटा फॉर्च्यूनर ने सबसे ज्यादा सालाना ग्रोथ दर्ज की. जानिए टॉप-7 SUVs की पूरी सेल्स रिपोर्ट और किस मॉडल को हुआ कितना फायदा या नुकसान.

Mahindra Scorpio/N: अक्टूबर 2026 की SUV सेल्स (4.5m से 5.0m सेगमेंट) में स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो-एन पहले स्थान पर रहीं. इस महीने इसकी कुल 19,353 यूनिट बिकी हैं, जो पिछले साल अक्टूबर 2025 में बेची गई 17,880 यूनिट के मुकाबले 1,473 यूनिट अधिक है. सालाना आधार पर इसमें 8.24% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई और इस सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 36.09% रही.

इसकी कीमत ₹13.69 लाख से शुरू होकर ₹25.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका मस्कुलर डिजाइन और डुअल-टोन प्रीमियम इंटीरियर इसे खास बनाते हैं. फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच टचस्क्रीन और सोनी साउंड सिस्टम मिलते हैं. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस एसयूवी में 6 एयरबैग व ADAS मौजूद हैं. ये 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन (4WD विकल्प) के साथ 15.94 kmpl तक का माइलेज देती है.

Mahindra XUV7XO: दूसरे स्थान पर महिंद्रा की ही XUV7XO ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. अक्टूबर 2026 में इसकी 10,254 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 10,139 यूनिट था. बिक्री में 115 यूनिट की बढ़त के साथ इसने 1.13% की सालाना ग्रोथ हासिल की और कुल मार्केट शेयर में 19.12% का बड़ा योगदान दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mahindra XEV 9S: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S ने इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 4,865 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई. हालांकि, इस नए मॉडल ने अपने सेगमेंट में 9.07% मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है.

Toyota Fortuner: प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में पॉपुलर टोयोटा फॉर्च्यूनर अक्टूबर 2026 में चौथे पायदान पर रही. इस महीने इसकी 3,976 यूनिट बिकी हैं, जो अक्टूबर 2025 की 2,920 यूनिट के मुकाबले 1,056 यूनिट ज्यादा हैं. फॉर्च्यूनर ने इस लिस्ट में सबसे अधिक 36.16% की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की है और इसका कुल मार्केट शेयर 7.42% रहा.

Tata Safari: टाटा मोटर्स की ही सफारी इस लिस्ट में छठे स्थान पर रही. अक्टूबर 2026 के दौरान इसकी 2,287 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा 2,510 यूनिट था. सालाना तुलना में इसकी बिक्री 223 यूनिट कम हुई है, जिसके कारण इसमें 8.88% की गिरावट दर्ज की गई और इसका मार्केट शेयर 4.27% रहा.

Kia Sorento: सातवें और अंतिम पायदान पर किआ सोरेंटो ने अपनी जगह बनाई है. अक्टूबर 2026 में इस एसयूवी की कुल 2,148 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई. इस महीने सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.01% रही.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X