रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सागर:जंगल में शिकार की फिराक में घूम रहे दो शिकारी गिरफ्तार, दो फरार; बिना नंबर की काली एक्सयूवी जब्त – Two Suspected Poachers Held In Sagar Forest With Black Xuv, Cartridges And Knife; Two Escape In Dark
सागर

सागर:जंगल में शिकार की फिराक में घूम रहे दो शिकारी गिरफ्तार, दो फरार; बिना नंबर की काली एक्सयूवी जब्त – Two Suspected Poachers Held In Sagar Forest With Black Xuv, Cartridges And Knife; Two Escape In Dark

November 22, 2026


Two suspected poachers held in Sagar forest with black XUV, cartridges and knife; two escape in dark

वन अमले की गिरफ्त में आरोपी तथा वाहन

उत्तर वन मंडल सागर के खुरई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरट के जंगल में वन विभाग की टीम ने शिकार की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। रात्रि गश्त के दौरान वन अमले ने घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की काली महिंद्रा XUV कार के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकले।

ये भी पढ़ें- उज्जैन खड़े हनुमान: टीम ने एक घंटे की स्कैनिंग, रास्ता रोका-कैमरा मोड़ा; पार्षद बोले-प्रतिमा हटाने की तैयारी?

खुरई रेंजर चंद्रभूषण सिंह ठाकुर के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वन विभाग जरूवाखेड़ा की टीम नियमित रात्रि गश्त पर थी। रविवार, 22 नवंबर की तड़के करीब 4:21 बजे बीट बलोप ‘ब’ के वनकक्ष क्रमांक PF-22 में संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। सतर्क हुए वन अमले ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर मौके पर मौजूद बिना नंबर की काली महिंद्रा XUV को रोका और उसकी सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से शिकार में इस्तेमाल होने वाले तीन जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे, एक धारदार शिकारी चाकू, अवैध सागौन की लकड़ी तथा गाड़ी की आगे और पीछे की नंबर प्लेट बरामद हुईं।

मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान मालथौन निवासी शिवम लोधी और सेमरा निवासी सत्यम लोधी के रूप में हुई है। वन विभाग ने दोनों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम अब फरार हुए दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

वन अमले की गिरफ्त में आरोपी तथा उनका वाहन

वन अमले की गिरफ्त में आरोपी तथा वाहन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X