शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सोनिया गांधी की किताब के कवर पर छपी तस्वीरें क्यों हैं खास, खुद खोला राज!
नॉलेज

सोनिया गांधी की किताब के कवर पर छपी तस्वीरें क्यों हैं खास, खुद खोला राज!

November 11, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

सोनिया गांधी की किताब के कवर पर छपी तस्वीरें क्यों हैं खास, खुद खोला राज!

Last Updated:

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव लगातार चर्चा में है. इसमें सोनिया गांधी ने ऐसे कई किस्से साझा किए हैं जो पहली बार दुनिया के सामने आए. हालांकि किताब की सबसे खास बात उसकी कवर फोटोज में है.

सोनिया गांधी की किताब के कवर पर छपी तस्वीरें क्यों हैं खास, खुद खोला राज!Zoom

सोनिया गांधी की किताब के फ्रंट और बैक कवर पर प्रकाशित तस्वीरें. (फोटो- किताब से साभार)

सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव लगातार चर्चा में है. किताब में ऐसी कई कहानियां हैं जो पहली बार लोगों के सामने आई हैं. मगर इस किताब की सबसे खास बात इसके फ्रंट और बैक कवर पर छपी तस्वीरें हैं. इन दोनों तस्वीरों के बीच 544 पेज और 7 चैप्टर में उनकी पूरी जिंदगी सिमटी हुई है. किताब में ही उन्होंने ये राज भी खोला है कि आखिर ये तस्वीरें क्यों इतनी खास हैं.

सोनिया गांधी की ये किताब बिना किसी लॉन्च इवेंट के मंगलवार से बिकनी शुरू हो गई है. हार्पर कॉलिन्स की ओर से इसकी एक लाख कॉपियां प्रकाशित कराई गई हैं. किताब में राजीव गांधी से मुलाकात, प्यार फिर शादी, आपातकाल के बाद चुनावी हार, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की हत्या और खुद के कैंसर का पता चलने समेत खुद के पीएम न बनने के राज खोले हैं.

क्यों खास हैं तस्वीरें?

किताब के फ्रंट पर जो तस्वीर है उसके बारे में सोनिया गांधी ने किताब में ही बताया है. सोनिया गांधी के मुताबिक यह तस्वीर 1966 में राजीव गांधी ने इटली के ट्यूरिन में ली थी. जब पहली बार वह इटली गए थे. उस समय सोनिया गांधी की उम्र 20 साल थी. वहीं किताब के बैक कवर पर छपी तस्वीर इसी साल सोनिया गांधी के नवासे यानी नाती रेहान वाड्रा और उनकी पार्टनर अवीवा बेग ने ली थी. सबसे खास बात ये है कि इन दोनों तस्वीरों के बीच 60 साल का अंतर है, जिनके बीच में ही किताब को समेटा गया है.

पहली बार राजीव गांधी से कहां मिली थीं सोनिया

किताब में सोनिया गांधी ने बताया कि राजीव गांधी से उनकी पहली मुलाकात जनवरी 1965 में कैम्ब्रिज में हुई थी. वे पढ़ने के लिए गईं. वहां बेहद ठंडा मौसम और बेस्वाद खाना उन्हें परेशान कर रहा था. इसी बीच द वर्सिटी नाम के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उन्होंने राजीव गांधी को पहली बार देखा. एक कॉमन फ्रेंड क्रिश्चियन वॉन ने दोनों की मुलाकात कराई. सोनिया गांधी को बाद में पता चला कि राजीव ट्रिनिटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और वे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पोते हैं.

इंदिरा गांधी से लंदन में हुई थी सोनिया गांधी पहली मुलाकात

इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात जून 1965 में लंदन में हुई थी. किताब में इसके बारे में बताया गया है. इसमें सोनिया गांधी ने बताया कि वह बहुत घबरा रहीं थीं, मगर इंदिरा गांधी ने उनसे बहुत ही शांत और प्रेम भरा व्यवहार किया था. हालांकि सोनिया गांधी को अपने घर पर विरोध का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपने पिता स्टेफानो माइनो को सख्त स्वभाव वाला बताया है, जो सोनिया गांधी को कैम्ब्रिज की जगह लेनिनग्राद भेजना चाहते थे, हालांकि सोनिया गांधी की मां के कहने पर वे मान गए और सोनिया फिर कैम्ब्रिज लौट आईं.

भारत में हरिवंश राय बच्चन के घर रही थीं सोनिया गांधी

किताब में सोनिया गांधी ने बताया है कि 1966 में जब राजीव गांधी इटली पहुंचे तो पिता उनकी ईमानदारी से प्रभावित हुए. उन्होंने राजीव गांधी से सोनिया के 21 साल तक होने का इंतजार करने करने को कहा और जनवरी 1968 में 21 साल की उम्र में सोनिया गांधी पहली बार भारत आती हैं. उस समय लोगों की नजरों से बचने के लिए वह गांधी परिवार के पारिवारिक मित्र हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी बच्चन के साथ ठहरीं थीं. 26 जनवरी को सगाई के बाद 25 फरवरी 1968 को सफदरजंग रोड के बगीचे में एक सादे समारोह में राजीव और सोनिया की शादी हुई थी.

authorimg
Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X