रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरियाणा:कैथल में शादी समारोह में डीजे पर हुआ झगड़ा, चाकू मारकर युवक की हत्या – Youth Stabbed To Death Following A Dispute Over The Dj At A Wedding Ceremony In Kaithal
कैथल

हरियाणा:कैथल में शादी समारोह में डीजे पर हुआ झगड़ा, चाकू मारकर युवक की हत्या – Youth Stabbed To Death Following A Dispute Over The Dj At A Wedding Ceremony In Kaithal

November 24, 2026


Youth stabbed to death following a dispute over the DJ at a wedding ceremony in Kaithal

सांकेतिक फोटो
ग्राफिक्स

विस्तार

कैथल के गांव पबनावा में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े में युवक तनिष्क 24 की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

ढांड थाना प्रभारी बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X