रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:कुल्लू-मनाली हाईवे पर भीषण हादसा, जीप कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर; 25 वर्षीय युवक की मौत – Kullu Manali Highway Jeep Bike Accident Youth Dies Babeli
कुल्लू

हिमाचल:कुल्लू-मनाली हाईवे पर भीषण हादसा, जीप कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर; 25 वर्षीय युवक की मौत – Kullu Manali Highway Jeep Bike Accident Youth Dies Babeli

November 25, 2026


kullu manali highway jeep bike accident youth dies babeli

जीप-बाइक की टक्कर, युवक की मौत (मृतक चेतन की फाइल फोटो)।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कुल्लू-मनाली हाईवे-3 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बबेली में आईटीबीपी कैंप के बाहर हुआ, जहां जीप कैंपर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कैंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर कुल्लू से मनाली की ओर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे बबेली पहुंचे तो मनाली की तरफ से आ रही जीप कैंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कैंपर के साथ कई मीटर तक घिसटती चली गई।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचा साधु, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां गायब

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ दोनों युवकों को वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान 25 वर्षीय चेतन पुत्र टीकम सिंह की मौत हो गई। वहीं, उसका 23 वर्षीय साथी योगेश पुत्र गोवर्धन गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद कैंपर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X