हिमाचल:हमीरपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, शरीर पर मिले थे चोटों के निशान – Hamirpur Wife Murder Case Husband Arrested Bakarti

हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
November 27, 2026

हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
सदर थाना क्षेत्र के बकारटी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका प्रेमलता (40) के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार रात पति दिनेश कुमार ने पत्नी के साथ डंडे से मारपीट की थी। प्रेमलता गुरुवार सुबह घर में मृत मिली थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
घर के बाहर गिरकर घायल होने की बताई गई थी बात
शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार शाम घर से बाहर गई थी। इस दौरान घर के बाहर गिरकर घायल होने की बात परिजनों को बताई गई थी। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए और उपचार करवाया, लेकिन अगली सुबह वह मृत मिली। मामले की जांच के दौरान महिला के शरीर पर चोटों के निशान और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
November 29, 2026
हमीरपुर। चेक बाउंस के मामले में अदालत ने सुजानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को एक साल के साधारण कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने वाहन खरीदने के लिए 1.10 लाख रुपये के ऋण के भुगतान के लिए श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी को चेक दिया था, जो बैंक खाते में […]
November 28, 2026
हमीरपुर। सदर विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत ललीन का दौरा कर अग्निकांड से प्रभावित तीन परिवारों का हाल जाना। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आग से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया और अपनी ओर से फौरी राहत राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद […]
November 28, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
