शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:रामनगर-पाटलिपुत्र के बीच तीन-तीन फेरे लगाएगी पूजा विशेष ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगी ठहराव – Puja Special Train To Make Three Round Trips Between Ramnagar And Pataliputra
बरेली

यूपी:रामनगर-पाटलिपुत्र के बीच तीन-तीन फेरे लगाएगी पूजा विशेष ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगी ठहराव – Puja Special Train To Make Three Round Trips Between Ramnagar And Pataliputra

November 2, 2026


Puja Special Train to make three round trips between Ramnagar and Pataliputra

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेलवे ने उत्तराखंड के रामनगर से बिहार के पाटलिपुत्र के बीच तीन-तीन फेरों के लिए पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 16 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। सात नवंबर से शुरू होने वाली इस विशेष ट्रेन का लाभ बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, गोरखपुर समेत रास्ते के कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के अनुसार, 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र विशेष ट्रेन सात, 14 और 21 नवंबर को रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी। भोजीपुरा जंक्शन पर 10:15 बजे और पीलीभीत में 11:10 बजे इसका ठहराव होगा। इसके बाद ट्रेन पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, पडरौना, थावे, गोपालगंज होते हुए अगले दिन सुबह 7:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

05079 पाटलिपुत्र-रामनगर विशेष ट्रेन आठ, 15 और 22 नवंबर को सुबह 9:45 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे भोजीपुरा जंक्शन पहुंचेगी। बहेड़ी से सुबह 8:02 बजे, किच्छा से 8:32 बजे और लालकुआं से 9:15 बजे रवाना होकर बाजपुर व काशीपुर होते हुए दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X