सिंगरौली:महिला थाना प्रभारी की जीप से बैग चोरी, गोपनीय पत्र वायरल होने से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस – Bag Stolen From Jeep While Female Station In-charge Was Having Breakfast; Stir Caused As Confidential Letter

सांकेतिक
November 3, 2026

सांकेतिक
सिंगरौली जिले में महिला थाना प्रभारी की जीप से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब बैग में रखे बताए जा रहे विभागीय गोपनीय दस्तावेजों में से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस बैग चोरी और गोपनीय पत्र के वायरल होने की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार वैढ़न स्टेडियम के समीप चौपाटी में नाश्ता कर रही थीं। इसी दौरान उनकी जीप में रखा बैग कथित तौर पर चोरी हो गया। बैग में विभागीय दस्तावेजों के अलावा आधार कार्ड, ईयरबड्स, करीब 4500 रुपये नकद और अन्य सामान रखे होने की बात सामने आई है। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।
पढे़ं: बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के अनुसार, गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में नीरज भारती से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बैग चोरी में शामिल व्यक्ति की तलाश भी जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।
गोपनीय पत्र सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा?
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बैग में रखा बताया जा रहा गोपनीय पत्र आखिर सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा। पत्र किसके हाथ लगा और उसे किस माध्यम से वायरल किया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि गोपनीय पत्र वायरल करने वाले और बैग चोरी करने वाले व्यक्ति के बीच कोई संबंध है या दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।
निलंबित प्रधान आरक्षक की भूमिका पर भी संदेह
मामले में एक निलंबित प्रधान आरक्षक की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बैग चोरी की वारदात में कौन शामिल था और गोपनीय पत्र किस तरह सोशल मीडिया तक पहुंचा।
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी […]
November 10, 2026
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और […]
November 8, 2026
बच्चों की तबीयत बिगड़ी विस्तार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित […]
