हादसा:दिल्ली में लिफ्ट से गिरकर बिहार के युवक की मौत, अगले साल होनी थी शादी, घर लौटने का टिकट भी बुक था – Wedding Bells Were Set To Ring In April Following The Death Of Gopalganj In Lift Accident In Delhi Bihar News

मृतक का फाइल फोटो।
November 4, 2026

मृतक का फाइल फोटो।
बेहतर भविष्य का सपना लेकर दिल्ली गए गोपालगंज के एक युवक की लिफ्ट हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी विजय वर्मा के दूसरे पुत्र संजय कुमार वर्मा (25) के रूप में हुई है। संजय की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में कुछ ही महीनों बाद शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है।
परिजनों के अनुसार, संजय दिल्ली में अपने बड़े भाई के साथ रहकर लिफ्ट लगाने और उसके रखरखाव से जुड़े काम में मजदूरी करता था। रोज की तरह वह काम में जुटा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: मिट्टी खोदते समय भरभराकर धंस गया टीला, तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में मातम
इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को एक झटके में मातम में बदल दिया। परिजनों ने बताया कि संजय की शादी अप्रैल 2027 में तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार के सभी सदस्य इस शुभ अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। संजय को हादसे के अगले ही दिन गांव लौटना था। इसके लिए उसका ट्रेन टिकट भी बुक हो चुका था। माता-पिता और रिश्तेदार उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगा।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता विजय वर्मा और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने के सपने देखे जा रहे थे, उसकी अर्थी उठने की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई। गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। संजय की असमय मौत से पूरे पटखौली गांव में मातम पसरा हुआ है।
November 13, 2026
सीवान जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच ने एक बार फिर शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर प्रमाण-पत्रों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आने के बाद अब आठ शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई की सुगबुगाहट […]
November 13, 2026
कच्ची दरगाह से बिदुपुर ब्रिज का नाम नीतीश सेतु होगा। विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर […]
November 13, 2026
निशा की सड़क हादसे में मौत विस्तार छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवती की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रज्जूपुर टोला गांव निवासी बच्ची सिंह की 21 वर्षीय पुत्री निशा […]
