शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:मकान में अवैध रूप से रखे पटाखे बरामद – Firecrackers Illegally Stored In A House Recovered

November 5, 2026


नारनौल। थाना शहर पुलिस ने मोहल्ला राव का में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे और आतिशबाजी सामग्री बरामद की है। पुलिस ने मकान मालिक विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद ने बिना अनुमति अपने मकान में पटाखे जमा कर रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान गत्ते के डिब्बों से रॉकेट, सूतली बम, फुलझड़ियां, चकरी, फ्लावर पॉट्स, बुलेट बम और साउंड क्रैकर्स सहित कई प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने भंडारण का लाइसेंस और परमिट मांगा, लेकिन विनोद कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X