बारां में Aap ने चलाई झाड़ू:भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज चित्त, 32 वार्डों में जीत के साथ बोर्ड तय – Aap Sweeps Baran Civic Body Polls Wins 32 Wards Defeats Bjp And Congress Stalwarts

बारां में कांग्रेस-भाजपा का सूपड़ा साफ
– फोटो : Amar Ujala
November 5, 2026

बारां में कांग्रेस-भाजपा का सूपड़ा साफ
– फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में बारां और टिब्बी से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।
बारां में AAP का दबदबा
बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ ही AAP के लिए नगर परिषद में बोर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बारां में कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली है, जबकि भाजपा नौ वार्डों तक सीमित रही। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
टिब्बी में निर्दलीय सबसे बड़े गुट के रूप में उभर
टिब्बी नगर पालिका के 20 वार्डों के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा 10 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को नौ वार्डों में सफलता मिली, जबकि माकपा (CPI-M) ने एक वार्ड अपने नाम किया है। टिब्बी में भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका। हालांकि निर्दलीयों के पास सबसे बड़ा गुट है, लेकिन वे अपने दम पर बोर्ड बनाने की स्थिति में नहीं हैं। बोर्ड गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 11 है। ऐसे में निर्दलीयों को बहुमत के लिए कम से कम एक अन्य पार्षद का समर्थन हासिल करना होगा।
ये भी पढ़ें- भरतपुर नगर निगम परिणाम: निर्दलीयों का दबदबा, 65 में 36 वार्ड जीते; भाजपा 20 और कांग्रेस सात पर सिमटी
टिब्बी नगर पालिका की स्थिति
टिब्बी में परिणाम सामने आने के बाद अब बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। निर्दलीयों के पास सबसे अधिक सीटें होने के कारण उनकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। दूसरी ओर, बारां में AAP के स्पष्ट बहुमत के चलते बोर्ड गठन की तस्वीर पहले ही साफ हो गई है।
November 13, 2026
राजस्थान के बारां जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया गया। इसके अनुसार जिले में कुल 9,37,769 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 4,87,461 पुरुष, 4,50,297 महिलाएं और 11 अन्य मतदाता शामिल हैं। पात्र मतदाता 11 दिसंबर […]
November 12, 2026
वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा ने बड़ोदिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों को संबोधित किया और हाथी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। पुलिस एक सप्ताह से उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
November 9, 2026
नरेश मीणा विस्तार नाहरगढ़ वनकर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे 25 पैसे के इनामी आरोपी नरेश मीणा पंचायती राज चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए पर्दे के पीछे से पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वे मोबाइल फोन के […]
