शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़:पुलिस पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, सुभासपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना – Subhaspa Workers Surround Police Station Accusing Police Of Misbehaving With Women In Azamgarh
आज़मगढ़

आजमगढ़:पुलिस पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, सुभासपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना – Subhaspa Workers Surround Police Station Accusing Police Of Misbehaving With Women In Azamgarh

November 5, 2026


Subhaspa workers surround police station accusing police of misbehaving with women in azamgarh

अतरौलिया थाने पर पहुंचे पदाधिकारी।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सोफीगढ़ गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार सुबह हंगामा हो गया। सुभासपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सहित पांच लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिलाएं अहरौला थाने पहुंच गईं।

उन्होंने पुलिस पर चार घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने, महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने पकड़े गए पांचों लोगों को छोड़ दिया।

आरोप है कि मंगलवार रात अहरौला थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी तीन वाहनों से सोफीगढ़ गांव पहुंचे थे। पुलिस ने चार घरों में घुसकर तलाशी ली। इस दौरान सीसीटीवी का डीवीआर और घरों के अन्य सामान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X