शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कानपुर

Kanpur News:फाइनल में भिड़ेंगी फतेहपुर और कानपुर की टीमें – Fatehpur And Kanpur Teams To Face Off In The Final

November 5, 2026


कानपुर। 26वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर और 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ की टीम ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। मनीष शर्मा 30 और विक्रांत ने 20 रन बनाए। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर की टीम ने कल्पनीत की शानदार 70 रन की पारी के दम पर 18 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर की टीम ने 20 ओवर में 124 रन बनाए। रोहित ने 30 और शुभम अहिरवार ने 25 रन बनाए। वाराणसी की टीम 16 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई और कानपुर की टीम ने 35 रन से मैच जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। कानपुर के गेंदबाज राज वर्मा ने हैट्रिक समेत पांच विकेट झटके। अब छह नवंबर को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X