हरिद्वार:उर्मिला सनावर की रिहाई का रास्ता साफ, दोनों मामलों में कोर्ट ने जमानत की मंजूर, कल आएंगी जेल से बाहर – Haridwar Court Grants Bail In Both Cases Of Actress Urmila Sanawar

उर्मिला सनावर
November 6, 2026

उर्मिला सनावर
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जेल से बाहर आने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दो अलग-अलग प्राथमिकी में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार को उनके अधिवक्ता की ओर से दोनों जमानती न्यायालय में पेश किए गए, जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसी बीच करीब दो साल पुरानी एक अन्य प्राथमिकी में बी वारंट पर उर्मिला को जेल से न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में भी सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने में समय लगने के कारण बृहस्पतिवार को उनकी रिहाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा।
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 25 अक्तूबर को पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका ने ये प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 25 तारीख को ही हरिद्वार कोर्ट में पुलिस ने उन्हें पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया था। इस मामले में दो नवंबर को न्यायालय ने उर्मिला की जमानत मंजूर कर ली थी, लेकिन जमानती उपलब्ध नहीं होने के कारण रिहाई की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।
इसके चलते उन्हें जेल में ही रहना पड़ा। बृहस्पतिवार को उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान की ओर से दोनों जमानती न्यायालय में पेश किए गए। कोर्ट ने जमानतियों के दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद उन्हें स्वीकार कर लिया। इससे उर्मिला की रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ गई। इसी दौरान करीब दो साल पुरानी एक अन्य प्राथमिकी में बी वारंट के तहत उन्हें जेल से न्यायालय लाया गया।
UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात
November 13, 2026
– मायापुर में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पांच पंपिंग स्टेशन बंद करने पड़े हरिद्वार। मायापुर में मुख्य पेयजल लाइन के अचानक फटने से बृहस्पतिवार को मध्य हरिद्वार के हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। मरम्मत कार्य के चलते जल संस्थान को पांच पंपिंग स्टेशन बंद करने पड़े। सुबह 10 बजे से शाम […]
November 13, 2026
– मुरादाबाद मंडल में 99 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का किया जा रहा संचालन हरिद्वार। छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन से लेकर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं तक के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत 19 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए हैं। […]
November 13, 2026
– पथरी थाना क्षेत्र का मामला, महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ दी तहरीर पथरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और उसके तीन भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने 17 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी की। […]
