शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:भाखड़ा से हरियाणा को 3040 क्यूसिक कम पानी मिलने से सिंचाई संकट – Irrigation Crisis In Haryana Due To A Shortfall Of 3,040 Cusecs Of Water From Bhakra
फतेहाबाद

Fatehabad News:भाखड़ा से हरियाणा को 3040 क्यूसिक कम पानी मिलने से सिंचाई संकट – Irrigation Crisis In Haryana Due To A Shortfall Of 3,040 Cusecs Of Water From Bhakra

November 6, 2026


Irrigation crisis in Haryana due to a shortfall of 3,040 cusecs of water from Bhakra

फतेहाबाद। किसानों के धरने को समर्थन देते इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो

फतेहाबाद। भाखड़ा से हरियाणा को सामान्य दिनों के मुकाबले 3040 क्यूसिक कम पानी मिल रहा है। इससे भाखड़ा कमांड क्षेत्र में सिंचाई का गंभीर संकट पैदा हो गया है। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने इसके लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हरियाणा के हितों की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया है।

वे ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे और नहरबंदी के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामान्य समय में भाखड़ा से 9194 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता रहा है। इसके मुकाबले अभी 6154 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों को गेहूं और सरसों की बिजाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

प्रो. संपत सिंह ने कहा कि इस समय फसलों की बिजाई के लिए सिंचाई के पानी की सबसे अधिक जरूरत है। बीबीएमबी में हरियाणा का नियमित सदस्य और सचिव नहीं होने से प्रदेश के हितों की उचित पैरवी नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ोली, फतेहाबाद हलका प्रधान अंगद ढींगसरा, टोहाना हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, हरबंस, शहरी प्रधान यश तनेजा, लीगल सेल प्रधान सुधीर गढ़वाल और सुमनलता सिवाच एडवोकेट सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X