शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिर पर पगड़ी वाले वीर हनुमान मंदिर में क्यों है फसल चढ़ाने की परंपरा
लाइफ़स्टाइल

सिर पर पगड़ी वाले वीर हनुमान मंदिर में क्यों है फसल चढ़ाने की परंपरा

October 28, 2026


होमवीडियोलाइफ़

सिर पर पगड़ी वाले वीर हनुमान मंदिर में क्यों है फसल चढ़ाने की परंपरा

X
title=

सिर पर पगड़ी वाले वीर हनुमान मंदिर में क्यों है फसल चढ़ाने की परंपरा

arw img

राजस्थान की संस्कृति और इतिहास जग में विख्यात हैं. यहां की हवेलियों की कहानी पूरे भारत में सुनाई जाती है. लेकिन राजस्थान में कई अलौकिक मंदिर भी है. जयपुर के पास चौमूं क्षेत्र में स्थित वीर हनुमान जी का मंदिर ऐसा ही एक पावन और रहस्यमयी धाम है, जहां हनुमान जी का स्वरूप सामान्य मंदिरों से बिल्कुल भिन्न है. बुद्धि, शक्ति और विशिष्ट ज्ञान के प्रतीक माने जाने वाले इन वीर हनुमान के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. इस प्राचीन मंदिर का इतिहास लगभग 700 वर्ष पुराना है, जिसका संबंध उत्तराखंड से आए तपस्वी संत मगनदास जी महाराज से जुड़ा है. कहा जाता है कि संत की कठोर तपस्या और चमत्कारिक स्वप्न के बाद संवत 1554 में यह मूर्ति प्रकट हुई थी. आज यह स्थान न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी अनूठी परंपराओं और भव्य वास्तुकला के कारण भी विशेष पहचान रखता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X