Mahendragarh-narnaul News:हांगकांग में में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे डॉ. संदीप यादव – Dr. Sandeep Yadav Will Present A Research Paper In Hong Kong
मंडी अटेली। गांव मोहम्मदपुर निवासी प्रो. डॉ. संदीप यादव 17-18 नवंबर को हांगकांग की हैंग सेंग यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गिल्ट अनुसंधान संगोष्ठी में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। वर्तमान में वे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनका शोध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, वित्तीय समावेशन और सतत विकास पर केंद्रित रहेगा। उनके अंतरराष्ट्रीय चयन पर कुलपति असीम मिगलानी, पूर्व कुलपति डॉ. जेपी यादव, रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह सहित अनेक शिक्षाविदों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
