शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:हमीरपुर से नौहली पहुंची स्निफर डॉग टीम, दो दिन से लापता अनिल का नहीं लगा सुराग – Sniffer Dog Team Arrives In Nauhali From Hamirpur; No Trace Found Of Anil, Who Has Been Missing For Two Days

November 7, 2026


नौहली पंचायत के बनोग गांव का निवासी है अनिल, ड्यूटी पर निकलते समय अचानक हुआ गायब

परिजनों का बुरा हाल, पुलिस ने उतारे खोजी कुत्ते, जनता से मदद की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की नौहली पंचायत के बनोग गांव का 22 वर्षीय युवा अनिल कुमार पुत्र हेमराज पिछले दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। लोक निर्माण विभाग में बतौर मल्टी टास्क वर्कर कार्यरत अनिल रोजाना की तरह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था कि अचानक घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में बस्सी व चौंतड़ा चौकी की पुलिस टीमों ने गांव और आसपास के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया। अनिल का सुराग लगाने के लिए मौके पर हमीरपुर से स्निफर डॉग टीम को भी बुलाए गया। हालांकि देर शाम तक चलाए गए इस अभियान के बावजूद अनिल के बारे में कोई सटीक जानकारी हाथ नहीं लग सकी है।

अनिल के अचानक गायब होने से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। माता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वासियों के अनुसार अनिल बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवा है। प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें विस्तृत जांच और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X