शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Zombie Fungus : ‘जॉम्बी इंफेक्शन’ फैलाती है ये फंगस, झड़ने लगते हैं शिकार के हाथ-पैर, फिर सिर फाड़कर निकलती है
वायरल

Zombie Fungus : ‘जॉम्बी इंफेक्शन’ फैलाती है ये फंगस, झड़ने लगते हैं शिकार के हाथ-पैर, फिर सिर फाड़कर निकलती है

November 7, 2026


Last Updated:

घने जंगलों में एक अजीबोगरीब फंगस पाई जाती है, जिसका नाम ‘ओफियोकोर्डिसेप्स यूनिलैटरलिस’ है. ये फंगस चीटियों को अपना शिकार बनाकर उन्हें जिंदा ‘जॉम्बी’ बना देती है. अजीब बात ये है कि ये फंगस चींटी के दिमाग पर कब्जा नहीं करती, बल्कि उसकी मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करती है. इसके असर से चींटी अपना घर छोड़कर किसी पेड़ की पत्ती पर जाकर जबड़े से कसकर चिपक जाती है, जिसे ‘डेथ ग्रिप’ कहते हैं. कुछ दिन बाद यह फंगस चींटी की खोपड़ी फाड़कर बाहर निकल आती है.

एक ऐसी फंगस जो ‘जॉम्बी इंफेक्शन’ फैलती ही है. ये सुनने में भले ही हॉलीवुड फिल्म जैसा लगता है लेकिन ये साइंस की दुनिया की हकीकत है. ओफियोकोर्डिसेप्स यूनिलैटरलिस नाम की इस पैरासाइट फंगस का सिर्फ एक ही टारगेट होता है, खुद की संख्या बढ़ाना और अपने स्पोर्स को दूर-दूर तक फैलाना. इसके लिए ये चीटियों के शरीर पर कब्जा कर लेती है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

ऐसे होता है खतरनाक इन्फेक्शन: ये फंगस ट्रॉपिकल जंगलों में पाई जाती है. इसके बीजाणु जब किसी घूमती हुई चींटी के शरीर के बाहरी कवच से चिपकते हैं, तो ये उसे अंदर से संक्रमित करना शुरू कर देते हैं. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

फंगस के इशारे पर चलती है चींटी: जैसे-जैसे इन्फेक्शन बढ़ता है, फंगस चींटी को उसका घोंसला छोड़ने पर मजबूर कर देती है. चींटी जमीन से करीब 10 इंच ऊपर किसी पौधे की पत्ती की नस पर जाकर अपने जबड़े से कसकर चिपक जाती है, जिसे ‘डेथ ग्रिप’ कहा जाता है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

Add News18 as
Preferred Source on Google

खोपड़ी फाड़कर निकलता है नया फंगस: चींटी की मौत के कुछ दिनों बाद, ये फंगस उसकी खोपड़ी के पिछले हिस्से से बाहर निकल आती है. इसके बाद मृत चींटी एक ‘लॉन्चपैड’ बन जाती है, जहां से फंगस अपने स्पोर्स को हवा में छोड़कर नई चीटियों को संक्रमित करती है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

दिमाग पर कब्जा नहीं करती फंगस: हॉलीवुड की फिल्मों की तरह ये फंगस चींटी के दिमाग पर कब्जा नहीं करती! वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि ये फंगस चींटी के दिमाग में नहीं घुसती, बल्कि उसकी मांसपेशियों के आस-पास जाल बनाकर सीधे नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करती है. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

कॉलनी को खत्म नहीं करती, रखती है बैलेंस: ये इन्फेक्शन 100% घातक होता है, लेकिन इसका मकसद सारी चीटियों को मारना नहीं है. जंगल के इकोसिस्टम को संतुलित रखने के लिए ये फंगस चुनिंदा चीटियों को ही शिकार बनाती है, जिसे वैज्ञानिक ‘क्रॉनिक कोल्ड’ जैसा मानते हैं. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

सिर्फ चीटियां ही नहीं, कीड़ों और मकड़ियों पर भी असर: रिसर्च से पता चला है कि इस फंगस की 200 से ज्यादा प्रजातियां हैं जो अलग-अलग कीड़ों और मकड़ियों को अपना शिकार बनाती है. कुछ फंगस तो कीड़ों को ऐसे खतरनाक ड्रग्स के असर में ले आती हैं कि उनके शरीर के अंग तक झड़ने लगते हैं! (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X