शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छोटी दिवाली आज, भद्रा का भी साया, जानें पूजा और दीपदान का शुभ समय – Choti Diwali 2026 Today Bhadra Kaal For 12 Hours, Check Puja Lakshmi Puja And Yama Deepdaan Muhurat
अध्यात्म

छोटी दिवाली आज, भद्रा का भी साया, जानें पूजा और दीपदान का शुभ समय – Choti Diwali 2026 Today Bhadra Kaal For 12 Hours, Check Puja Lakshmi Puja And Yama Deepdaan Muhurat

November 7, 2026


Choti Diwali 2026 Puja Muhurat: आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को देशभर में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली से एक दिन पहले आने वाले इस त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस खुशी में घरों में दीपक जलाए जाते हैं और भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। छोटी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण, मां काली, हनुमान जी और यमराज की पूजा का विधान है। इस दिन यम दीपदान करने की भी विशेष परंपरा है। हालांकि, इस बार छोटी दिवाली पर भद्रा काल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। आइए जानते हैं आज पूजा-पाठ, दीपदान और लक्ष्मी पूजन के शुभ समय के बारे में।

Choti Diwali 2026 Today Bhadra Kaal for 12 Hours, Check Puja Lakshmi Puja and Yama Deepdaan Muhurat

छोटी दिवाली पर भद्रा का समय
– फोटो : adobe stock

छोटी दिवाली 2026 पर भद्रा का समय क्या है? 

पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर को भद्रा सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर रात 11 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। हालांकि, इस बार भद्रा का वास पाताल लोक में बताया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भद्रा का वास पाताल लोक में होता है, तब पृथ्वी लोक पर इसके अशुभ प्रभाव की मान्यता नहीं होती। इसलिए आज भद्रा के कारण छोटी दिवाली की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों को रोकने की आवश्यकता नहीं है। श्रद्धालु निर्धारित शुभ मुहूर्त में पूजा और दीपदान कर सकते हैं।

Choti Diwali 2026 Today Bhadra Kaal for 12 Hours, Check Puja Lakshmi Puja and Yama Deepdaan Muhurat

पूजा का शुभ मुहूर्त
– फोटो : adobe

छोटी दिवाली 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगा।

  • संध्या दीपदान और यम दीप जलाने का समय: शाम 5:32 बजे से 6:48 बजे तक।
  • लक्ष्मी पूजन और हनुमान पूजा का शुभ समय: शाम 5:41 बजे से 7:18 बजे तक।
  • निशिता काल पूजा मुहूर्त: रात 11:39 बजे से 8 नवंबर की रात 12:31 बजे तक।
Choti Diwali 2026 Today Bhadra Kaal for 12 Hours, Check Puja Lakshmi Puja and Yama Deepdaan Muhurat

छोटी दिवाली पर राहुकाल का समय
– फोटो : adobe stock

छोटी दिवाली पर राहुकाल का समय

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए। इसलिए छोटी दिवाली पर पूजा या किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत करते समय राहुकाल का ध्यान रखना उचित माना जाता है। 7 नवंबर 2026 को राहुकाल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है।

Choti Diwali 2026 Today Bhadra Kaal for 12 Hours, Check Puja Lakshmi Puja and Yama Deepdaan Muhurat

छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?
– फोटो : freepik

छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?

छोटी दिवाली पर दीपदान का विशेष महत्व है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन 14 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। हालांकि, कई घरों में श्रद्धालु अपनी मान्यताओं के अनुसार 5, 7, 11 या 13 दीपक भी जलाते हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार, आंगन और अन्य प्रमुख स्थानों पर दीपक जलाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X