शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:सब्जी से भरी जीप जोगिंद्रनगर में दुर्घटनाग्रस्त, ढेलू में दुकान में घुसी कार – Jeep Loaded With Vegetables Meets With An Accident In Jogindernagar; Car Crashes Into A Shop In Dhelu

November 9, 2026


मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के लदरूहीं में शुक्रवार आधी रात को हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के लदरूहीं में शनिवार को सब्जी से भरी जीप के अचानक टायर अलग होने से हादसा हो गया। कुल्लू से कांगड़ा जा रही जीप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटने से बच गई। विपरीत दिशा से आ रहे वाहन चालकों ने सूझबूझ दिखाकर खुद को सुरक्षित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासी बलदेव और पवन ने बताया कि थोड़ी सी चूक से बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। दोपहर करीब दो बजे तक जीप हाईवे पर फंसी रहने से यातायात बाधित रहा। घंटों की मशक्कत के बाद इसे हटाया गया।

वहीं, जोगिंद्रनगर के ढेलू गांव में शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में कार और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान मालिक शब्बू ने वाहन चालक से हजारों रुपये के नुकसान की भरपाई मांगी है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X