शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:कहासुनी के बाद फायरिंग में आरोपी गिरफ्तार, रिवाल्वर बरामद – Accused Arrested Following A Shooting Incident Sparked By A Verbal Altercation; Revolver Recovered

November 9, 2026


गुरुग्राम। भोंडसी थाना इलाके में श्मशान घाट के बाहर हुई कहासुनी के बाद घर जाकर फायरिंग मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 32 साल का जयवीर खेडला गांव का रहने वाला है। अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने शुक्रवार को आरोपी को पटौदी रोड फ्लाईओवर के पास से काबू किया है। आरोपी के कब्जे से एक रिवाल्वर भी बरामद की गई है।

यह घटना 20 अक्तूबर 2026 को एक श्मशान घाट पर हुई कहासुनी के बाद हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता पक्ष श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए गया था। वहां आरोपी नशा कर रहे थे। शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोपियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन वे नहीं गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी जयवीर पर गुरुग्राम में पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X