शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:कनीना मंडी में 11 तक बाजरा खरीद रहेगी बंद – Bajra Procurement In Kanina Mandi Will Remain Suspended Until The 11th

November 9, 2026


कनीना। नई अनाज मंडी कनीना (चेलावास) में 8 से 11 नवंबर तक बाजरे की खरीद बंद रहेगी। फसल की अधिक आवक और त्योहार के चलते मार्केट कमेटी ने चार दिन का अवकाश घोषित किया है। कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि इस अवधि में बाजरा खरीद के लिए कोई गेट पास जारी नहीं होगा। हालांकि, मंडी में पहले से मौजूद बाजरे की ढेरियों का उठान और ऑनलाइन नीलामी जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 8 से 11 नवंबर तक बाजरा लेकर मंडी में न आएं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X