शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अयोध्या

Ayodhya News:रामराज्याभिषेक की भव्यता देख गदगद हुए संत – Saints Were Filled With Joy Upon Witnessing The Grandeur Of The Coronation Of Lord Rama

November 9, 2026


अयोध्या। रामराज्याभिषेक समारोह की भव्यता देखकर रामनगरी के संत-धर्माचार्य गदगद हो उठे। उन्होंने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की।

जगद्गुरु वासुदेवाचार्य ने कहा कि प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को राम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश देगा। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि राम का शासन सत्ता और वैभव नहीं, बल्कि त्याग, न्याय, करुणा और लोककल्याण का प्रतीक था। शासकों को इन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

महंत डॉ. भरत दास ने कहा कि राम का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और लोककल्याण का आदर्श है। यह आयोजन रामराज्य की अवधारणा को जनमानस में स्थापित करेगा। अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि आज कभी अकल्पनीय रही कल्पना साकार हुई है। हम अयोध्या में त्रेतायुग जी रहे हैं। महंत करुणानिधान शरण ने कहा कि राज्याभिषेक के साथ सदियों पुरानी आस्था, संघर्ष और रामराज्य के संकल्प का अभिनंदन हुआ है। समारोह में जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य, महंत कमल नयन दास, अवधेश दास, रामदास, गिरीश दास और डॉ. ममता शास्त्री सहित अन्य संत मौजूद रहे।

मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उतारी आरती

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, सतीश शर्मा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, डॉ. अमित सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X