शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धार:दिवाली की रात भाजपा नेता के सूने घर में चोरी, लोहे का गेट तोड़कर घुसे; हजारों रुपये के साथ जेवर भी ले गए – Burglary At Bjp Leader’s Vacant House On Diwali Night; Miscreants Decamp With ₹60,000 In Cash
धार

धार:दिवाली की रात भाजपा नेता के सूने घर में चोरी, लोहे का गेट तोड़कर घुसे; हजारों रुपये के साथ जेवर भी ले गए – Burglary At Bjp Leader’s Vacant House On Diwali Night; Miscreants Decamp With ₹60,000 In Cash

November 9, 2026


Burglary at BJP leader's vacant house on Diwali night; miscreants decamp with ₹60,000 in cash

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दीपावली की रात मनावर के धार रोड स्थित साई रेसीडेंसी कॉलोनी में चोरों ने भाजपा नेता सचिन दामके के सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश लोहे का गेट और ताला तोड़कर घर में घुसे तथा करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी सामने आई। सूचना पर मनावर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें- एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, पटाखों के शोर में दबी चीखें

जानकारी के अनुसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अजा मोर्चा) और श्रीगीताशी आईटी कंप्यूटर सेंटर के संचालक सचिन दामके रविवार रात नए घर में माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद परिवार के साथ पंचवटी कॉलोनी स्थित अपने पैतृक निवास चले गए थे। वहां उन्होंने माता-पिता और बड़े भाई के साथ दीपावली मनाई। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम की अलमारी से नकदी और जेवर गायब थे। चोरों ने दो कमरों की अलमारियां भी खंगाली थीं। सूचना पर सुबह करीब 11 बजे मनावर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। चोरी गए जेवरों की कीमत का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। थाना प्रभारी राजेश यादव के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी, बदमाशों की तलाश को लेकर एक टीम गठित कर दी गई है। रात्रि गश्त भी बढाई जा रही है।

पुलिस मामले की जाँच में जुटी

पुलिस मामले की जाँच में जुटी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X