शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:आपसी विवाद में कार को लगाई आग, युवक घायल – After Dispute Fire In Car

November 9, 2026


– दीपावली की रात रानियां के वार्ड नंबर एक में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

– पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू की, दूसरे पक्ष से शिकायत का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

रानियां। दिवाली की रात शहर के वार्ड नंबर एक में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक कार में आग लगा दी गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

सादेवाला निवासी कुलदीप अपने ससुराल रानियां आया हुआ था। रात के समय उसका दूसरे पक्ष से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद कुलदीप ने अपने परिजनों को फोन कर रानियां बुला लिया। उसकी माता और चाचा अभरेश नाथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान किसी व्यक्ति ने अभरेश नाथ की कार को आग लगा दी। आग लगने से कार को काफी नुकसान पहुंचा। विवाद के दौरान कुलदीप को भी चोटें आईं। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जांच अधिकारी राधेश्याम ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार चालक की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए गई हुई है। शिकायत और बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X