सिरमौर में हर्षोल्लास से मनी दिवाली: दीपों से जगमगाए शहर और गांव, सैनधार-धारटीधार में हुआ बलराज दहन
सिरमौर जिले में रविवार को रोशनी का पर्व दिवाली पारंपरिक श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। नाहन, राजगढ़, सराहां, संगड़ाह और नौहराधार सहित जिले के तमाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर आस्था के दीप प्रज्वलित किए गए। शाम ढलते ही दीपों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजे मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान जगमगा उठे।
त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में खासी रौनक नजर आई। लोगों ने मिठाइयों, पकवानों, पटाखों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की और दिनभर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। शाम के समय घरों के आंगनों और मुख्य द्वारों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई और आतिशबाजी कर पर्व का आनंद लिया गया।
जिले के सैनधार और धारटीधार इलाकों में पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बलराज दहन किया गया, जिसके बाद लोगों ने दीये रोशन कर पटाखे चलाए। उधर, गिरिपार क्षेत्र में पारंपरिक मशाल जुलूस के साथ दिवाली उत्सव का आगाज हुआ। हरिपुरधार के बढ़ोल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक नाटी डालकर खुशियां साझा कीं।
देशभर में मुख्य पर्व संपन्न होने के बाद अब सिरमौर के रेणुका, शिलाई, राजगढ़ और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में लोक संस्कृति के रंग बिखरेंगे। आने वाले तीन दिनों तक गांव-गांव में रासे, बुढ़ियात, हारुल, बिरसू और होल्डियात जैसे पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों की गूंज रहेगी, जहां कलाकार रातभर समूहों में नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
बुढ़ियात परंपरा के अनुसार लोग घर
