शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:पटाखे की चिंगारी से खुंबी फार्म में लगी आग, किसान को साढ़े छह लाख का नुकसान – Fire Breaks Out At A Mushroom Farm Due To A Spark From A Firecracker; Farmer Suffers A Loss Of 6.5 Lakh Rupees
कैथल

Kaithal News:पटाखे की चिंगारी से खुंबी फार्म में लगी आग, किसान को साढ़े छह लाख का नुकसान – Fire Breaks Out At A Mushroom Farm Due To A Spark From A Firecracker; Farmer Suffers A Loss Of 6.5 Lakh Rupees

November 10, 2026


कलायत। उपमंडल के गांव सजूमा में रविवार दोपहर करीब दो बजे पटाखे की चिंगारी से खुंबी फार्म में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। इससे किसान दयानंद को करीब साढ़े छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव निवासी चरण सिंह ने बताया कि भगत सिंह चौक के पास उनके भाई दयानंद ने खुंबी फार्म बनाया हुआ है। दीपावली के दिन रविवार दोपहर फार्म के आसपास कुछ बच्चे पटाखे जला रहे थे। इस दौरान एक पटाखा फार्म के अंदर जा गिरा। इससे वहां आग लग गई। शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक फार्म में रखा सामान और खुंबी उत्पादन से जुड़ा काफी सामान जल चुका था।

डायल 112 पर 8 से 10 बार फोन किया, कॉल रिसीव नहीं होने का आरोप

चरण सिंह ने आरोप लगाया कि आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 पर फोन किया। उन्होंने करीब 8 से 10 बार कॉल करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में उन्हें समय पर सहायता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मदद मिल जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

ऋण लेकर शुरू किया था फार्म, प्रशासन से मुआवजे की मांग

पीड़ित किसान दयानंद ने बताया कि उसने कर्ज लेकर खुंबी फार्म शुरू किया था। इस काम में अपनी मेहनत और जमा पूंजी लगाई थी। अचानक हुए इस नुकसान से उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए और पीड़ित किसान को उचित आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सके।

गांव सजूमा में आगजनी के बाद खुंबी फार्म की तस्वीरें। संवाद

गांव सजूमा में आगजनी के बाद खुंबी फार्म की तस्वीरें। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X