Shamli News:दिवाली पर आतिशबाजी में महिला समेत चार झुलसे – Four People, Including A Woman, Sustained Burns From Fireworks During Diwali
शामली। दिवाली पर रविवार रात अलग-अलग स्थानों पर आतिशबाजी के दौरान महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव फुगाना निवासी सोनिया दिवाली की रात पटाखा जला रही थी। उसी दौरान पटाखा उनके हाथ में ही फट गया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाबरी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा में आतिशबाजी के दौरान कुणाल का चेहरा झुलस गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में गली से गुजर रहे सिद्धार्थ और परीक्षित आतिशबाजी की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन दोनों बच्चों को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि पटाखा जलाने से झुलसे लोगों को अस्पताल में उपचार दिया गया है।
