शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांसवाड़ा में पिता की हैवानियत:दो साल के बेटे को जमीन पर पटका, मासूम की मौत; दूसरा बेटा भी घायल – Brutality By A Father In Banswara: He Kills His Two-year-old Child By Slamming Him Down
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में पिता की हैवानियत:दो साल के बेटे को जमीन पर पटका, मासूम की मौत; दूसरा बेटा भी घायल – Brutality By A Father In Banswara: He Kills His Two-year-old Child By Slamming Him Down

November 10, 2026


Brutality by a father in Banswara: he kills his two-year-old child by slamming him down.

आनंदपुरी पुलिस थाना।

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जुनी टिम्बी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने दो साल के बेटे को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। गंभीर चोट लगने से मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन साल का दूसरा बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, जुनी टिम्बी निवासी 25 वर्षीय सुनीता अपने दोनों छोटे बच्चों वसन (3) और ईलेश (2) के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान उसका पति खेमराज पारगी घर पहुंचा और पत्नी के साथ विवाद करने लगा। विवाद के दौरान उसने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पत्नी दूसरे कमरे में भागी, बेटे को जमीन पर पटका

सुनीता ने बच्चों को बचाने और पति को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी उसे मारने के लिए पीछे दौड़ा। इससे डरकर सुनीता दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान खेमराज ने अपने दो साल के बेटे ईलेश को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। घटना के बाद आरोपी घर से चला गया। कुछ देर बाद सुनीता ने ईलेश को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान

परिजनों को दी घटना की सूचना

घटना के बाद सुनीता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। सुबह पीहर पक्ष के लोगों को भी सूचना दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है।

सुनीता की रिपोर्ट पर आनंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी खेमराज पारगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X