Charkhi Dadri News:जूनियर लैक्रॉस चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन ट्रायल आज – Team Selection Trials For The Junior Lacrosse Championship Are Today
चरखी दादरी। चौथी हरियाणा जूनियर लैक्रॉस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चरखी दादरी की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल 10 नवंबर को गांव कादमा स्थित अरावली मॉडर्न स्कूल में सुबह 10 बजे शुरू होंगे।
आयोजनकर्ता अमित ढिल्लों और सुमित ढिल्लों ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 व 15 नवंबर को रोहतक में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए जिलास्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 7 नवंबर 2007 के बाद की है।
ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों का चयन लैक्रॉस कमेटी की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पहले ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान उनकी खेल क्षमता और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।
