शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रोहतक

Rohtak News:ग्रीन पटाखों की बिक्री व उपयोग को लेकर प्रशासन सख्त – Administration Strict Regarding The Sale And Use Of Green Firecrackers

November 10, 2026


नारनौल। उच्चतम न्यायालय के पारित आदेशों की अनुपालन में डीसी अनुपमा अंजली ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर जिले में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने को लेकर नियम निर्धारित किए हैं।

जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि जिला एनसीआर का हिस्सा है, इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। आदेशों के अनुसार, केवल सीएसआईआर-नीरी और पैसो के प्रमाणित व नीरी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए ग्रीन पटाखे ही बेचे और चलाए जा सकेंगे। लड़ी या शृंखला वाले पटाखे, बेरियम युक्त पटाखे व गैर-प्रमाणित पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल 4 से 6 नवंबर तक लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों की ओर से एसडीएम के निर्धारित स्थानों पर ही की जा सकेगी। इन पटाखों के डिब्बों पर उत्पाद व बैच-विशिष्ट क्यूआर कोड होना अनिवार्य है और बिक्री केवल सीलबंद डिब्बों में ही की जाएगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ई-कॉमर्स के माध्यम से पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा, किसी भी व्यापारी को संबंधित एसडीएम के पास सुरक्षा राशि जमा कराए बिना बिक्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X