शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खेल:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल के चार खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका, पुखराज संभालेंगे कप्तानी – Himachal Pradesh Team Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 Four Players Debut
शिमला

खेल:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल के चार खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका, पुखराज संभालेंगे कप्तानी – Himachal Pradesh Team Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 Four Players Debut

November 11, 2026


himachal pradesh team syed mushtaq ali trophy 2026 four players debut

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल क्रिकेट टीम में रणजी के बाद अब सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में हिमाचल की टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। अब मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले तीन मैचों के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में चार खिलाड़ियों वैभव शर्मा, वैभव काल्टा, हर्षित संदल और जितेंद्र राणा को पहली बार टी-20 टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।

वहीं टीम की कमान पेशेवर खिलाड़ी पुखराज मान को सौंपी गई है। टीम में तीन पेशेवर खिलाड़ी अर्यमान धालीवाल, नेहल वढेरा और पुखराज मान भी हैं। हिमाचल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को असम के खिलाफ मोहाली में करेगी। इसके बाद 16 नवंबर को आंध्र प्रदेश और 18 नवंबर को मुल्लांपुर में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टीम में हमीरपुर से एकांत सेन, मृदुल सरोच और रोहित कुमार, कांगड़ा से अर्पित गुलेरिया और इनेश महाजन, लाहौल-स्पीति से हर्षित संदल और मंडी से आयुष जम्वाल को शामिल किया गया है। शिमला से जितेंद्र राणा, राहुल चौहान और वैभव कल्टा, सिरमौर से वैभव शर्मा और ऊना से ऋतिक कालिया टीम का हिस्सा होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X