शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खेत पर काम कर रही थीं महिलाएं, टोकरी में फल लेकर पहुंच गए 2 पुलिसकर्मी, वीडियो देख झूम उठेगा मन
वायरल

खेत पर काम कर रही थीं महिलाएं, टोकरी में फल लेकर पहुंच गए 2 पुलिसकर्मी, वीडियो देख झूम उठेगा मन

November 11, 2026


Last Updated:

आमतौर पर पुलिस की छवि सख्त मानी जाती थी पर कई बार मानवीयता से भरे ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं कि देखकर मन खुश हो जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि खेत पर धूप में धान कूटती महिलाएं के लिए दो पुलिसकर्मी में टोकरी में फल-नाश्ता लेकर पहुंच गए. सभी महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक पिलाई. फल बांटे. गरीब महिलाओं के चेहरे की खुशी देखने लायक थी.

खेत पर काम कर रही थीं महिलाएं, टोकरी में फल लेकर पहुंच गए 2 पुलिसकर्मी, फिर...Zoom

पुलिसकर्मियों ने खेत में काम कर रही महिलाओं को बांटे फल, वीडियो वायरल….

लखनऊ. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो इतने प्रेरणादायी होते हैं कि इमोशनल कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यूपी पुलिस के दो कांस्टेबल सही मायने में खेत में काम कर रही महिला मजदूरों की मदद करते हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए फल और नाश्ता लेकर खेत पर जाते हैं. फल-नाश्ता बांटते हैं. इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. 7 हजार के करीब कमेंट हैं.

अन्न की कीमत का अंदाजा वही लगा सकता है जिसे यह नसीब नहीं होता. अन्नदाता बहुत मेहनत से अनाज उगाता है. यूपी पुलिस के दो कांस्टेबल ने खेत में काम करने वाले मजदूरों की हालत का वीडियो बनाकर शेयर किया है. साथ ही यह भी कहा कि अन्नदाता की मेहनत को सलाम. अन्न का अपमान न करें. वेवजह अन्न न फेकें. दोनों पुलिसकर्मियों ने खेत में काम कर रही महिलाओं को फल-नाश्ता बांटा. उनके साथ खेत में भी काम किया.

वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि पुलिस अफसर अश्विनी कुमार पेट्रोल पंप पर अपने सहकर्मी के साथ बाइक में पेट्रोल भरवा रहे हैं. इसी दौरान उनकी नजर धान के खेत में काम कर रही महिला मजदूरों पर पड़ती हैं. वो अपने साथी को खेत में चलने के लिए कहते हैं.

दोनों टोकरीभर फल, कोल्डड्रिंक और नाश्ता लेकर महिला मजदूरों के पास पहुंचते हैं. धान काटते हैं. धान कूटते भी हैं. वहां पर काम कर रही महिलाओं को फल बांटते हैं. इस वीडियो के जरिये दोनों पुलिस अफसर अन्नदाता की मेहनत को सलाम करने की बात करते हैं. अन्न का अपमान न करने का संदेश देते हैं.

वीडियो को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया

इस दिल छूने वाले वीडियो को यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. 7 हजार यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘काश, हर सरकारी कर्मचारी आपके जैसा नेक दिल करप्ट ना होते तो मेरा देश कितना सुंदर लगता.’ एक यूजर अभय कुमार ने लिखा, ‘आप जैसे भाई लोगों नसीबों वालों को प्यार मिलता है. भगवान आपको हमेशा खुश रखें.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ ये नज़ारा दिल को छू लेने वाला है. दो पुलिस वाले सिर्फ कानून की रखवाली नहीं कर रहे, बल्कि इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं. धान जोड़ते हुए मेहनत करने वालों के पास जाकर उन्होंने फल खिलाए, मदद की और अपना दान भी जोड़ा. ऐसे कर्म हमें सिखाते हैं कि वर्दी सिर्फ ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान भी है.’

वीडियो मुजफ्फरनगर के पुलिस अफसर अश्विनी कुमार ने शेयर किया है. अश्विनी कुमार के यूट्यूब पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं. इंस्टाग्राम पर ही उनके करीब साढ़े छह मिलियन फॉलोअर हैं. फेसबुक पर 8 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

authorimg
Chaturesh TiwariNews Editor

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X