शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर रेल हादसा:चार घंटे तक भूखे-प्यासे भटकते रहे, एसी का लिया था टिकट, स्लीपर में ठूंसकर भेजे गए 301 यात्री – Chauri Chaura Express Incident: Passengers Who Had Booked Ac Tickets Were Crammed Into Sleeper Coaches
कानपुर

कानपुर रेल हादसा:चार घंटे तक भूखे-प्यासे भटकते रहे, एसी का लिया था टिकट, स्लीपर में ठूंसकर भेजे गए 301 यात्री – Chauri Chaura Express Incident: Passengers Who Had Booked Ac Tickets Were Crammed Into Sleeper Coaches

November 11, 2026


Chauri Chaura Express incident: Passengers who had booked AC tickets were crammed into sleeper coaches

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा

विस्तार

चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने के बाद यात्रियों की मुश्किलें कम करने के बजाय रेलवे ने उन्हें और परेशानी में डाल दिया। हादसे के बाद एसी कोच में सफर कर रहे करीब 301 यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सुविधा और आराम के लिए यात्रियों ने एसी कोच का टिकट लिया था लेकिन हादसे के बाद उन्हें स्लीपर कोच में ठूंसकर भेजा गया। रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की बात कहकर रात करीब नौ बजे सात स्लीपर कोच की ट्रेन में यात्रियों को बैठा दिया। छोटे बच्चों और महिलाओं समेत यात्रियों को ठंड में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यात्रियों का आरोप है कि हादसे के बाद रेलवे की ओर से न तो खाने का इंतजाम किया गया। न ही ठंड से बचने की कोई व्यवस्था। करीब चार घंटे तक उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही भटकना पड़ा। इस दौरान घर से लगातार फोन आते रहे। परिवार के लोग उनकी सलामती और घर पहुंचने की जानकारी लेते रहे, लेकिन यात्रियों को खुद नहीं पता था कि उन्हें कब और कैसे रवाना किया जाएगा। भूख-प्यास और अनिश्चितता ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X