शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:तीन प्रतिशत डीए पर भड़के एचआरटीसी पेंशनर, कल से फिर आंदोलन – Demands Of Pensioners

November 12, 2026


निगम मुख्यालय के बाहर निकाली जाएगी रोष रैली, 27 को करेंगे धरना-प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनरों का गुस्सा अब सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। पेंशनरों ने केवल तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन सोलन इकाई के महासचिव जगदीश ठाकुर ने बताया कि संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से एलान किया गया है कि सरकार और निगम के खिलाफ 13 नवंबर से दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक निगम की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जहां अन्य कर्मचारियों को आठ फीसदी डीए दिया जा रहा है, वहीं पेंशनरों को सिर्फ तीन फीसदी डीए देना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि डीए विसंगति पर जल्द स्पष्ट जवाब दिया जाए और बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान एरियर सहित सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की ओर से आंदोलन के पहले चरण में 13 नवंबर को निगम मुख्यालय के बाहर रोष रैली निकाली जाएगी। पेंशनराें ने रोष रैली के बाद 27 नवंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव करने का एलान किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X