शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रयागराज

Prayagraj News:रिटायर्ड बैंक मैनेजर के खाते से 4.85 लाख रुपये उड़ाए – Rs 4.85 Lakh Siphoned Off From Retired Bank Manager’s Account

November 12, 2026


साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के बैंक खाते से दो बार में 4.85 लाख रुपये पार कर दिए। खाते से पहली बार 2.95 लाख और दूसरी बार 1.90 लाख रुपये निकाले गए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल व मऊआइमा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरिसेनगंज गांव निवासी रामलखन गुप्ता मध्यप्रदेश के रीवा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि जून 2025 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर आ गए। गत 22 अक्टूबर को वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। जांच में पता चला कि 17 अक्टूबर को उनके खाते से दो बार में कुल 4.85 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

इसके बाद उन्होंने एसबीआई की मुख्य शाखा रीवा पहुंचकर खाते का पूरा विवरण निकलवाया और साइबर थाने में शिकायत की। बुधवार को उन्होंने मऊआइमा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बैंक से खाते का पूरा ब्योरा मंगवाया गया है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X